किसानों और एसडीएम के मध्य छ: सूत्रीय मांगों को लेकर वार्ता सफल
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 21 September, 2022 21:24
- 485

PPN NEWS
किसानों और एसडीएम के मध्य छ: सूत्रीय मांगों को लेकर वार्ता सफल,
धारा 24 के मामलों में जल्द होगी कार्रवाई- एसडीएम।
मोहनलालगंज ।
रिपोर्ट- सरोज यादव।
मोहनलालगंज तहसील मुख्यालय के सभागार में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार रावत के नेतृत्व में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज हनुमान प्रसाद मौर्या से वार्ता की गई। जिसमें उप जिलाधिकारी द्वारा सभी मांगों को मानते हुए धारा 24 के मामलों में आदेशों का जल्द ही पालन कराने की बात कही गई। करीब 2 घंटे चली वार्ता के बाद किसान संतुष्ट दिखे।
भाकियू के जिला अध्यक्ष राजेश रावत ने बताया की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आज उप जिलाधिकारी हनुमान प्रसाद मौर्या के साथ मोहनलालगंज तहसील मुख्यालय के सभागार में वार्ता हुई।
वार्ता पूरी तरह से सफल रही। उप जिलाधिकारी द्वारा उनकी सभी मांगों को मान लिया गया और समयबद्ध तरीके से निस्तारण का आश्वासन दिया गया। वहीं धारा 24 के मामले में भी 15 दिनों के अंदर आदेश जारी करने की बात कही गई।
इस दौरान मुख्य रूप से युवा जिला अध्यक्ष मनीष पटेल काका जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार पटेल जिला महामंत्री संतलाल पटेल जिला प्रचार मंत्री रजा मोहम्मद तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा लालजी वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा जीतेंद्र शर्मा अनिल कुमार सैनी सचिन मिश्रा समेत काफी संख्या में किसान शामिल रहे।
Comments