किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं को लेकर 24 वें दिन भी जारी धरना
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 13 January, 2022 04:00
- 1013

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ (PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के द्वारा किसानों व मजदूरों की समस्याओं को लेकर खिरनी बाग में चलाया जा रहा धरना 24 वें दिन भी जारी रहा, धरने पर बुधपाल सिंह, सदा सिंह ,अमित कुमार ,शिवपाल सिंह, राम लखन बैठे।
महिला जिलाध्यक्ष क्रांति सिंह ने धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं को नजर अंदाज कर रहा है। संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं महिला शक्ति अपनी पूरी टीम के साथ दिनांक 14 जनवरी 2022 को मकर संक्रान्ति जेल में मानने को तैयार रहे।
इस मौके पर मंडल मीडिया प्रभारी मुजीव खान,तहसील अध्यक्ष तिलहर प्रमोद कुमार वर्मा,तहसील उपाo अबनीश यादव,जिला सचिव सौदान सिंह,तहसील उपाo सदर लाल सिंह,रामदास,सरोजनी,ओमपाल आदि लोग मौजूद रहे।

Comments