कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)

उदयवीर सिंह शाहजहांपुर

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत


चेयरमैन अनुपम शुक्ला एवं भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा ने भगवान की प्रतिमा भेंट कर किया सम्मानित


शाहजहांपुर। रविवार को खुटार में पुवायां रोड स्थित नंदलाल पैलेस में आयोजित कार्यक्रम पप्रभावी मतदाता संवाद में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद एवं राज्यमंत्री मिथिलेश कुमार पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।मंच पर आदर्श नगर पंचायत खुटार के चेयरमैन अनुपम शुक्ला जिला पंचायत सदस्य पति भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा संटू ने उन्हें भगवान की प्रतिमा भेंट कर उनका उन्हें सम्मानित किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी चेतराम के पक्ष में जनसंपर्क कर उन्हें जीता कर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी की भाजपा सरकार बनाएं।


कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा चलाई गई तमाम योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।राज्य मंत्री मिथिलेश कुमार ने कहा सभी कार्यकर्ता राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं एवं भाजपा प्रत्याशी चेतराम को जितवा कर पुनः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बहुत से विकास कार्य किए गए हैं।

सभी लोग मिलकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताये और पुनः प्रदेश में सरकार बनाएं कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राजेश देवल ने किया मौके पर पूर्व सांसद दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मिथलेश कुमार,जिला सयोजक केसी मिश्र, मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवनारायण मिश्रा, राजऋषि शुक्ला बिट्टू,राजेश दीक्षित, रामप्रकाश मिश्रा सुआ, श्यामा कांत गुप्ता,मुनीश तिवारी किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, उपाध्यक्ष रोहित शुक्ला, सोनू मिश्रा, सुधीर मिश्रा चेतन तिवारी, प्रधान हर्ष दीक्षित, मुनीश तिवारी,अर्जित वाजपेयी, सभासद आशीष मिश्रा, मिलन मिश्रा, विकास शुक्ला, निर्भय मिश्रा, हर्षित मिश्रा, नवनीत दीक्षित, ओमकार वर्मा, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *