जोनिहा चौकी इंचार्ज ने बाटे जरूरतमंदो को कंबल
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 24 January, 2021 04:27
- 1355

जोनिहा चौकी इंचार्ज ने बाटे जरूरतमंदो को कंबल
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)
जोनिहा/ फ़तेहपुर
जोनिहा पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज ने सर्दी का कहर देखते हुए मानवता की मिसाल पेश करते हुए आधा सैकड़ा गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण किया। जोनिहा चौकी इंचार्ज ऋषभ कुमार सिंह द्वारा पुलिस चौकी परिसर परिसर में हेड कांस्टेबल सतीश भार्गव,मुलायम सिंह यादव,सोनू सिंह,बंटी आदि की मौजूदगी में आधा सैकड़ा गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया। ज्ञात हो कि चौकी इंचार्ज ऋषभ कुमार सिंह सामाजिक कार्यों में रुचि लेने के कारण हमेशा ही सुर्खियों म रहते हैं।उनके कार्यकाल में जोनिहा पुलिस चौकी का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण तथा चौकी परिसर से जुड़े बजरंगबली मंदिर का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण तथा फरियादियों के प्रति उनका मित्रवत व्यवहार से कस्बा जोनिया ही नहीं वरन पूरे क्षेत्र में चर्चित है।क्षेत्रवासी उनके कार्यों की मिसाल देते नहीं थक रहे हैं।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जोनिहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण बली यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य पिंकू शुक्ला,उमेश चंद्र गुप्ता,बेटू यादव,सुड्डू गुप्ता सहित तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Comments