जिलाधिकारी ने वृहद गौ सरक्षण केन्द्र सल्लिया का किया आकस्मिक निरीक्षण।
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 23 August, 2022 16:15
- 634

जिलाधिकारी ने वृहद गौ सरक्षण केन्द्र सल्लिया का किया आकस्मिक निरीक्षण।
प्रकाश प्रभाव न्यू्ज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
वृहद गो संरक्षण केंद्र सल्लिया के आकस्मिक निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिलने पर खंड विकास अधिकारी भावलखेड़ा का जवाब तलब।
अनुपस्थित गोपालकों पर भी कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।
नियमित सफाई, बीमार पशुओं के समुचित उपचार एवं बायो गैस प्लांट स्थापित करने के भी दिए निर्देश।
गौ संरक्षण केंद्र में लगे कर्मचारियों को सेवा भाव के साथ कार्य संपादित करने हेतु किया प्रेरित।
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को वृहद गौ संरक्षण केंद्र सल्लिया का औचक निरीक्षण किया। गौ संरक्षण केंद्र में पर्याप्त कर्मचारी होने के बाद भी अत्यधिक गंदगी व्याप्त पाई गई। इसके अतिरिक्त कई प्रकार की अव्यवस्थाएं भी मिली। अव्यवस्थाए एवं गंदगी देखकर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी, भावलखेड़ा ऋषिकान्त अहिरवार का जवाब तलब करने के निर्देश दिए।
वृहद गौ संरक्षण केंद्र सल्लीया में 07 गौ पालक कर्मचारी तैनात हैं, निरीक्षण के दौरान 07 कर्मचारियों में से केवल 04 कर्मचारी ही उपस्थित पाए गए तथा 03 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश भी दिये। गौशाला में सफाई व्यवस्था बहुत ही बदहाल पाई गई। मौजूद कर्मचारी सफाई व्यवस्था के प्रबंध के बारे में कोई उचित जवाब नहीं दे पाए। जिलाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि गौ संरक्षण केंद्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होने सभी कर्मचरियों को प्रेरित करते हुये कहा कि अपने कार्य को सेवा भाव से करें। उन्होने चेतावनी देते हुये कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य में नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने गौ सरक्षण केन्द्र में गोबर का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु बायो गैस संत्र स्थापित कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होने कहा कि बीमार और चोटिल पशुओं के लिये प्रर्याप्त चिकित्सा प्रबन्ध किये जायें जिससे उन्हे त्वरित राहत मिल सके। उन्होने प्रेरित करते हुये कहा कि शासनादेश के प्राविधानों के अनुसार सहभागिता योजना में गाय दिये जाने हेतु उचित प्रक्रिया का पालन किया जाये तथा पात्रों को ही लाभान्वित किया जाये। उन्होने भूसे के स्थिति एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखकर इनमें सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिये।
Comments