जिलाधिकारी ने गंगा एक्सप्रेस वे के कार्यों का किया निरीक्षण
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 20 August, 2022 19:20
- 803

जिलाधिकारी ने गंगा एक्सप्रेस वे के कार्यों का किया निरीक्षण
प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने शनिवार को निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत गुलड़िया क्षेत्र में चल रहे कार्यों को देखा तथा संबंधित अधिकारियों से किए गए कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। कार्यों की प्रगति को देखकर उन्होंने निर्देश दिए कि किए जा रहे कार्य में तेजी लाएं तथा कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामसेवक द्विवेदी, उप जिलाधिकारी जलालाबाद बरखा सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments