इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ में मनाया गया अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 22 June, 2022 20:04
- 1099

PPN NEWS
लखनऊः 22 जून 2022
सुरेंद्र शुक्ला
इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ में मनाया गया अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के प्रांगण में 8वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिन्दल , वरिष्ठ न्यायमूर्ति लखनऊ पीठ माननीय रमेश सिन्हा जी एवं अन्य माननीय न्यायमूर्तिगण सहित महानिबंधक व अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों, अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव, पदाधिकारीगण एवं एडवोकेट्स आदि लगभग 250 लोगों ने आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्गत प्रोटोकाल के तहत अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया जिसकी अध्यक्षता मा0 मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिन्दल जी ने की।
इस वर्ष अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "मानव कल्याण के लिये योग" है। यह योग दिवस आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया एवं योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी के द्वारा योग किया गया।
Comments