हर घर तिरंगा अभियान चला कर ग्राम प्रधान ने लगवाया तिरंगा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 13 August, 2022 22:42
- 1315

PPN NEWS
हर घर तिरंगा अभियान चला कर ग्राम प्रधान ने लगवाया तिरंगा
लखनऊ मोहनलालगंज विकास खंड अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भगवानपुर में आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम प्रधान कुसुम लता सोनी व प्रधान पति सत्य प्रकाश सोनी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चला कर तिरंगा झंडा वितरण किया गया
वहीं ग्राम वासियों ने तिरंगा झंडा लेकर अपनी घर की छतों व दुकानों पर फहराया।
Comments