हम विकास की बात करते हैं, हम गन्ना की बात करते और वह जिन्ना की बात करते हैं- योगी आदित्यनाथ
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 11 February, 2022 20:36
- 696

प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
हम विकास की बात करते हैं, हम गन्ना की बात करते और वह जिन्ना की बात करते हैं- योगी आदित्यनाथ
सपा,बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां परिवारवाद,वंशवाद की बात करती हैं- योगी आदित्यनाथ
शाहजहांपुर। शुक्रवार को कांट स्तिथ रामलीला मैदान में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखे वार किये।मुख्यमंत्री की जनसभा से पूर्व ही कांट- मदनापुर रोड पर स्तिथ मैदान खचाखच भर गया और भारी संख्या में लोग रोड पर लोकप्रिय योगी आदित्यनाथ को सुनने को उत्सुक दिखे। जय श्री राम और भारत माता की जय के उदघोष से मुख्यमंत्री ने पांच वर्ष पूर्व उनके द्वारा इसी स्थान पर एक जनसभा को सम्बोधित करने का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह सभी भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करने के लिये विशेष रूप से यहां आये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सम्बोधन में सबसे अधिक सपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सड़क,बिजली और मेडिकल कालेज जैसी अनेक कार्यो से विकास किया है मैंने सपा मुखिया अखिलेश यादव से पुछा की आपकी सरकार ने क्या विकास कार्य किये हैं तब उन्होंने उत्तर दिया कि उनकी सरकार ने कब्रिस्तानों की चहारदीवारी बनवाई है। उन्होंने जनपद में कर्ज माफी से लाभ प्राप्त जनपद के किसानों की संख्या बताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सबसे पहला काम अन्नदाता किसानों का कर्जा माफ किया गया।उन्होंने दंगाइयों को चेतावनी देते हुए कहा कि गुण्डे, माफियाओं पर सरकार का बुलडोजर लगातार चलता रहेगा तथा विकास और बुलडोजर साथ साथ चलेंगे।उन्होंने कहा सपा सरकार में गुण्डे,माफियाओं के मुकदमे वापस होते थे हमने अपराधियों को सख्त सजा दिलवायी है। आयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भव्य राममंदिर तथा काशी में बने विश्वनाथधाम के साथ ही ब्रज तीर्थ विकास परिषद से मथुरा-व्रन्दावन को भी सुंदर नगरी बनाएंगे,मुख्यमंत्री ने जनपद के शहीदों के नाम लेकर उनके सम्मान में बने शहीद संग्रहालय तथा हुनुमतधाम का भी जिक्र किया। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुये कहा कि सपा,बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां परिवारवाद,वंशवाद की बात करती हैं और हम विकास की बात करते हैं।हम गन्ना की बात करते और वह जिन्ना की बात करते हैं।इस दौरान उन्होंने शाहजहाँपुर में हुये विकास कार्य के आंकड़े गिनाये। उन्होंने जनसभा में नौजवानों को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, विकास तथा बेसहारा गौवंश की पुख्ता व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी विधायक मानवेन्द्र सिंह को समाजसेवी, कर्मठ बताते हुए उन्हें प्रचण्ड विजय दिलाने की लोगों से अपील की।जनसभा का संचालन भाजपा महामंत्री अंशुल सिंह चौहान ने किया। जनसभा में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, जितिन प्रसाद,जिला प्रभारी ब्रजबहादुर भारद्वाज,जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव,महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा,ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, महेश पाल सिंह,मुनीश्वर दयाल वर्मा,अजित सिंह चौहान अनुज ठाकुर, नितेश चौहान ,आदि रहे।
Comments