महराजगंज के दो युवक पाकिस्तान में फंसे, परिजनों ने भारत लाने की डीएम से लगाई गुहार
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 25 March, 2022 06:05
- 1509

PPN
MAHARAJGANJ
महराजगंज के दो युवक पाकिस्तान में फंसे, परिजनों ने भारत लाने की डीएम से लगाई गुहार
यूपी के जनपद महराजगंज के दो युवक पाकिस्तान में फंस गए हैं। दोनों युवकों के परिजन डीएम को प्रार्थना पत्र देकर पाकिस्तान में फंसे युवकों को सकुशल भारत लाने के लिए गुहार लगाए हैं।
जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बरगाहपुर गाँव के दो युवक गुजरात मे रोजी रोटी कमाने गए थे। दोनों युवक गुजरात में एक सेठ के यहां समुद्र में मछली पकड़ने का काम करते थे। बारगाहपुर गाँव के उमेशचन्द पिछले साल 20 मार्च 2021 को समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान रास्ता भटक कर पाकिस्तान में चले गए जहां पर पाकिस्तानी सेना ने उमेशचन्द को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं इसी गाँव के बबलू सहानी भी वहीं गुजरात में ही समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान रास्ता भटक कर इसी साल फरवरी के महीने में पाकिस्तान की सीमा में चले गए जहां बबलू को भी पाकिस्तानी सेना ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उमेशचन्द की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ आर्थिक तंगी में जीवनयापन कर रहीं। वहीं बबलू की माँ भी बेटे के पाकिस्तान में गिरफ्तार होने के बाद गरीबी में जी रही हैं।
बबलू की मां ने बताया कि एक ही लड़का था घर में जो रोजी रोटी कमाकर पेट पालता था अब वो भी पाकिस्तान में गिरफ्तार हो गया है। जिससे वो भुखमरी की कगार पर आ गईं हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपने बेटे की सकुशल भारत लाने की डीएम से गुहार लगाई हैं।

Comments