गोवंश को धर्म के साथ-साथ अर्थ से जोड़कर  रुकेगी गोवंश की दुर्दशा :विजय महाराज

गोवंश को धर्म के साथ-साथ अर्थ से जोड़कर  रुकेगी गोवंश की दुर्दशा :विजय महाराज

गोवंश को धर्म के साथ-साथ अर्थ से जोड़कर  रुकेगी गोवंश की दुर्दशा :विजय महाराज


प्रकाश प्रभाव न्यूज(PPN)

उदयवीर सिंह शाहजहांपुर


गोवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए आजीवन समर्पित रहूंगा: डॉ. यशवंत मैथिल 


गोवंश के कल्याण के लिए आयोजित किया गया वर्चुअल सेमिनार



शाहजहांपुर। राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ की ओर से गोवंश के कल्याण हेतु आयोजित वर्चुअल सेमिनार का आयोजन किया गया।

काशी के सुप्रसिद्ध संत आचार्य विजय महाराज की अध्यक्षता में संपन्न सेमिनार में  राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी पद्मनाभ महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ .यशवंत मैथिल  राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप वैरागी आदि ने अपने विचार रखे।

आचार्य विजय महाराज ने कहा कि गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हम सभी मिलकर  गौ माता को भारतीय सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु, अपने स्वास्थ्य के कल्याण हेतु ,पर्यावरण को शुद्ध करने के हेतु हमें गौ सेवा करना चाहिए।  स्वामी पद्मनाभ महाराज ने कहा कि हमें अधिक से अधिक लोगों को गौ माता की सेवा के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए।

गौ सेवा में सदैव यथासंभव सहयोग करना चाहिए।

डॉ यशवंत मैथिल ने संगठन की ओर से कहा कि गौ संवर्धन और संरक्षण के लिए हम आज मिलकर के कार्य करने का लिए संकल्प लेते हैं।

काशी ज्योतिष पीठ के अधिष्ठाता आचार्य विजय महाराज प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान भारत सहित तमाम संगठनों से जुड़कर गौ सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। आचार्य विजय महाराज गौ संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में औषधि निर्माण कर गोवंश को अर्थ से जुड़ने के लिए नए उत्पाद भी तैयार कर गोवंश की उपयोगिता को बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिला स्तर पर ऐसे उत्पादों के निर्माण एवं बिक्री हेतु केंद्रों की स्थापना कर गोवंश कल्याण को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप वैरागी ने कहा कि वर्चुअल माध्यम से संपन्न एक दिवसीय सेमिनार से लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

जल्द ही दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन पुनः किया जाएगा। जिसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की अपेक्षा की गई।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *