गोवंश के कल्याण के लिए डॉ  यशवंत मैथिल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र

गोवंश के कल्याण के लिए डॉ  यशवंत मैथिल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र

गोवंश के कल्याण के लिए डॉ  यशवंत मैथिल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र

प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)

उदयवीर सिंह शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश में किसी से नहीं छुपी है गोवंश की दुर्दशा :डॉ यशवंत मैथिल


शाहजहांपुर। राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ यशवंत मैथिल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को गोवंश के कल्याण के लिए मांग पत्र सौंपा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दिए गए पत्र में यशवंत मैथिल ने मांग की है कि भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी उत्तर प्रदेश में गोवंश की स्थिति ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि गौशालाओं में अव्यवस्था के साथ ही कुछ राजनैतिक लोगों की दखलंदाजी के चलते सरकार द्वारा भारी बजट जारी करने के बावजूद भी गौ माता को भरपेट चारा पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मांग की है कि यदि समय रहते गोवंश की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो गौ माता के अभिशाप का कोपभाजन भी होना पड़ सकता है।

क्योंकि गौमाता में 33 कोटि देवताओं का निवास होता है।

इसलिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भी यदि गोवंश सुरक्षित और सुखी नहीं है तो फिर किस सरकार से गोवंश के कल्याण की कल्पना की जा सकती है।

उन्होंने कहा  जिले के हर अधिकारी और जनप्रतिनिधि को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाली गौशालाओं का औचक निरीक्षण समय-समय पर करते रहना चाहिए।

 जिससे अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो सके । जिससे वे गोवंश की स्थिति में सुधार के लिए प्रयास करने को बाध्य हों।

उन्होंने कहा कि गोवंश के कल्याण के लिए किसान भाइयों को भी सहृदय होना पड़ेगा।

गोवंश यदि दुःखी रहेगा तो कहीं न कहीं उसका अभिशाप किसानों को भी झेलना पड़ेगा इसका उदाहरण अभी पिछले दिनों में असमय आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से आसानी से लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यदि हम गोवंश के प्रति सहृदय नहीं हो सकते हैं तो हमें मनुष्य कहलाने का कोई हक नहीं है।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *