ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किये गये ग्राम पँचायत सदस्य
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 3 January, 2022 09:33
- 1199

पी पी एन न्यूज
ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किये गये ग्राम पँचायत सदस्य
फतेहपुर।
जनपद के अमौली विकास खण्ड प्राँगण में ग्राम पंचायत सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सम्लित हुए कारागार राज्य मंत्री जय कुमार जैकी ने ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
ततपश्चात उन्होंने विकास खण्ड की 816 ग्राम पंचायत सदस्यों की तैयार सूची के अनुसार प्रथम बैठक की प्रोत्साहन राशि 100रुपये आन लाइन भुगतान करते हुए ब्लॉक परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
जिसमें कृषि यंत्रों समेत हरी सब्जियों, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, पी एम किसान सम्मान निधि तथा स्वास्थ्य भारत मिशन का स्टॉल लगाकर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया।
हलांकि सम्मान समारोह के दौरान प्रतिभाग करने पहुंची कोठा बखरिया ग्राम पंचायत की सदस्या प्रतिभा यादव समेत दो अन्य सदस्यों को प्रमाण पत्र न दिए जाने से सदस्यों ने नाराजगी ब्यक्त की। जिनको मुख्य अतिथि (कारागार) राज्य मंत्री जय कुमार जैकी ने शीघ्र ही चुनाव आयोग अथवा ब्लॉक स्तर से प्रमाण पत्र दिलाए जाने का आश्वासन देते हुए संतुष्ट किया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विपुल विक्रम सिंह देवरी ग्राम प्रधान गौरव त्रिवेदी वेद प्रकाश साहू प्रकाश चन्द्र सोनकर, अरविंद उमराव, बलराम सिंह चौहान, आर्य कुमार पांडेय, विमलेश तिवारी, साबिया, सुनीता , पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, राज किशोरी, प्रतिभा यादव समेत सैकड़ो ग्राम पंचायत सदस्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Comments