गांधी जयंती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने दिया भाईचारे और संविधान का संदेश

गांधी जयंती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने दिया भाईचारे और संविधान का संदेश

PPN NEWS 

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

गांधी जयंती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने दिया भाईचारे और संविधान का संदेश

कौशाम्बी। गांधी जयंती के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय लालपुर, विकासखंड मूरतगंज जनपद कौशाम्बी में आयोजित कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने शिरकत की. उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए देश में भाईचारा, आपसी सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया.

न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में सभी लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहना चाहिए. उन्होंने संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि देश संविधान से चलेगा, न कि कट्टरवाद और रामायण कुरान से. आगे उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं.

कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी श्री नीरज उमराव, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अशोक, द्विवेदी, जूनियर संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश यादव, विधालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार सिंह सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुमार निर्मल धीरज यादव, राकेश कुमार विजय वर्मा, सरिता कटियार कल्पना प्रियंका सिंह,वंदना यादव, उमेश चौधरी दिनेश चौधरी मनोज सिंह अवधेश कुशवाहा,अरुण शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे.

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *