LPC जॉपलिंग रोड के छात्रों ने शिल्पा कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 4 February, 2026 17:02
- 50

PPN NEWS
दि लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट की जॉपलिंग रोड शाखा में बुधवार दिनांक 4 फरवरी 2026 को विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इसके साथ ही साथ विद्यालय के निदेशक डॉ जावेद आलम खान का जन्मदिन भी धूम धाम से मनाया गया। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता एवं सलाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
शिल्प कला प्रदर्शनी में कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों ने खूबसूरत दिए, हाथों से बनी ज्वेलरी ,जूट से बनी वस्तुएं , व्यर्थ सामान से संबंधित विभिन्न आकर्षक वस्तुएं बनाकर सुंदर हस्तकला का प्रदर्शन किया ।
सलाद पत्रियोगिता में भी कक्षा 6 से कक्षा 11 तक के छात्रों ने हर निवाले में स्वाद के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए इटालियन,ब्राज़ीलियन कोरियन और मिडिल ईस्ट स्वादिष्ट सलाद बनाकर लोगों को आकर्षित किया। साथ ही साथ छात्रों के द्वारा बिना आग जलाए खाने पीने की वस्तुएं भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 6 से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों ने स्वचालित प्राणियों ,जल संरक्षण, वर्षा जल से संचयन , प्रकाश संश्लेषण,आधुनिक यातायात प्रणाली , रोबोट ,स्मार्ट रेलवे जंक्शन , एकीकृत कृषि प्रणाली, अवशिष्ट जल प्रबंधन ,स्मार्ट घर ,खाद्य अपमिश्रण ,जलवायु परिवर्तन ,आधुनिक सिंचाई पद्धति जीवन को सरल व सहज बनाने की उपयोगिता की तकनीक पर अनेक मॉडलो का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया।
हिंदी में मुहावरों का पार्क ,साहित्यकारों का महाकुंभ जिसमें साहित्यकारों का जीवन परिचय, एवं साइकिल की सवारी, महायज्ञ का पुरस्कार पर मॉडल बनाये गये। अंग्रेजी में अलंकार एवं शेक्सपियर के विभिन्न रूपों से संबंधित प्रोजेक्ट दर्शाए गए। साथ ही साथ इंश्योरेंस के विभिन्न प्रकार, विदेशी आय का भारत में अधिक से अधिक निवेश कैसे किया जा सकता है एवं इको फ्रेंडली टाइल्स , इलेक्ट्रॉनिक बाइक , खाद्य आपूर्ति ,स्वचालित कॉफी मशीन, तक्षशिला विश्वविद्यालय , वोल्केनो, वाटर साइकिल पर भी मॉडल बनाए गए।और अभिभावकों को जानकारियां दी ।
सभी छात्रों का उत्साह देखने लायक था सभी ने अपने-अपने विषय में दक्षता दिखाते हुए सटीक जानकारियां अभिभावकों और दर्शकों को दीं। कार्यक्रम के अंत में छात्रों की प्रशंसा करते हुए निदेशक ‘डॉक्टर जावेद आलम खान’ ने कहा कि आज विज्ञान का युग है।छात्र जीवन में वैज्ञानिक सोच व जागरूकता को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान है।

Comments