जनसमस्याओं को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

जनसमस्याओं को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

जनसमस्याओं को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

क्षेत्रीय जनसमस्याओं पर फूटा किसानों का गुस्सा।

प्रशासनिक आश्वासन के बाद समाधान की जगी उम्मीद।

दुबग्गा लखनऊ। ​भारतीय किसान मजदूर यूनियन (दशहरी) के बैनर तले क्षेत्र की गंभीर जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को अति आवश्यक धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। अंधे की पुलिस चौकी के पीछे स्थित मार्ग और आसपास के इलाकों में लंबे समय से गंदे पानी का जलभराव, टूटी सड़कें, जर्जर नालियां और क्षतिग्रस्त पुलिया स्थानीय लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बनी हुई हैं। समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंधे की पुलिस चौकी के पीछे की सड़क पर दरी बिछाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

​यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन को शिकायतें और ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जलभराव और खराब सड़कों के कारण क्षेत्रवासियों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। मजबूर होकर संगठन को धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा है। इस दौरान एडवोकेट रामनाथ रावत, एडवोकेट रईस अहमद सिद्दीकी, हारून अज़ीज़, इरफान फरीद, आकाश रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी।

​धरना दे रहे लोगों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक सभी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, जूनियर इंजीनियर रमन सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जल्द ही सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया और बताया कि नाले के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। वहीं, मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर श्रीकांत रॉय ने बताया कि किसानों और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *