ई0वी0एम0 मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रथम प्रशिक्षण
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 March, 2022 09:30
- 1362

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 07/03/2022
रवि कांत साहू ,
ई0वी0एम0 मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रथम प्रशिक्षण
कौशाम्बी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल संपन्न कराने हेतु आज सम्राट उदयन सभागार में ई0वी0एम0 मतगणना कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली का प्रशिक्षण पूर्वान्ह 11 बजे से 01 बजे तक तथा द्वितीय पाली का प्रशिक्षण अपरान्ह 03 बजे से सायं 05 बजे तक दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार द्वारा ई0वी0एम0 मतगणना कार्मिकां को मतगणना से सम्बन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया।
मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार एवं विनोद पाण्डेय द्वारा मतगणना कार्मिकों को ई0वी0एम0 से मतगणना की बारीकियों के बारे में जानकारी दी गयी तथा विशेष रूप से विभिन्न उम्मीदवारों के परिणाम को नोट करते हुए फार्म-17सी0-भाग-2 को विधिवत भरने का प्रशिक्षण भी दिया गया।
मतगणना कार्मिकों को मतगणना दिनांक 10 मार्च 2022 को प्रातः 06 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Comments