ब्रेकथ्रू ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किए कई कार्यक्रम

ब्रेकथ्रू ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किए कई कार्यक्रम

PPN NEWS

ब्रेकथ्रू ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस आयोजित किए कई कार्यक्रम।


 संवाददाता सुनील मणि



लखनऊ 24 जनवरी 2022 को  बालिका दिवस के उपलक्ष्य में मोहनलालगंज ब्लॉक के छतौनी गांव में ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में छतौनी के प्रधान भानु शंकर रावत ,सामाजिक कार्यकर्ता रामदास , द्वारा कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया।


इस कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों द्वारा बालिका दिवस के उपलक्ष्य में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस कार्यक्रम में किशोर किशोरियों द्वारा लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करने के लिए  नुक्कड़ नाटक, एवं लिंग आधारित भेदभाव पर गीत का प्रस्तुतिकरण किया गया।


महिलाओं एवं लड़कियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताया गया एवं हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में बलसिंह खेड़ा, कनेरी, देहवा, दखिना गांव से आये किशोर किशोरियों ने अपने अपने गांव में  भेदभाव को समाप्त करने के लिए किये जा रहे प्रयासो के बारे में लोगो को बताया गया।किसी गाँव मे वाल राइटिंग,पोस्टर मेकिंग जैसी एक्टिविटी के माध्यम से लोगो को परिवर्तन के लिये प्रेरित कर रहे हैं ।


बलसिंह खेडा की लक्ष्मी ने बताया कि मेरे गाँव मे  कई किशोरियां ऐसी थीं जिनको उनके माता-पिता घर से बाहर जाने के लिए रोकते थे लेकिन मेरे द्वारा उनके घर वालो से बात करने एवं लगातार लड़कियों के अधिकारो के बारे में चर्चा करने पर उनको बाहर आने जाने का मौका मिला एवं आज गाँव में कई और लड़कियां अपने अधिकारों को लेकर अपने घर में बात कर रही हैं।


समय के साथ साथ बदलाव आ रहे हैं लेकिन अभी भी लड़कियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए बहुत से काम करने की जरूरत है।


प्रधान  भानू शंकर रावत जी ने किशोर किशोरियों को छतौनी गांव को एक आदर्श गांव बनाने को लेकर बात की एवं उन्होंने सभी लड़कियों को शिक्षा में आने वाली किसी भी दिक्कत में अवगत कराने के बारे में जानकारी दी।  


इस कार्यक्रम में ब्रेकथ्रू संस्था से डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनीष बहेल, ब्लॉक सयोंजक दुर्गेश शुक्ला, सयोंजक ज्योति एवं मीरा भी कार्यक्रम में शामिल रहे।


ब्रेकथ्रू के बारे में:

ब्रेकथ्रू एक स्वयंसेवी संस्था है जो महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए काम करती है। कला, मीडिया, लोकप्रिय संस्कृति और सामुदायिक भागीदारी से हम लोगों को एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिसमें हर कोई सम्मान, समानता और न्याय के साथ रह सके। हम अपने मल्टीमीडिया अभियानों के माध्यम से महिला अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मुख्यधारा में लाकर इसे देशभर के समुदाय और व्यक्तियों के लिए प्रासंगिक  भी  बना रहे हैं। इसके साथ ही हम युवाओं, सरकारी अधिकारियों और सामुदायिक समूहों को प्रशिक्षण भी देते हैं, जिससे एक नई ब्रेकथ्रू जनरेशन सामने आए जो अपने आस-पास की दुनिया में बदलाव ला सके।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *