कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया ब्लाक अध्यक्ष सम्मान समारोह
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 9 July, 2021 16:32
- 1049

प्रतापगढ
09.07.2021
रिपोर्ट--मो.मो.हसनैन हाशमी
कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया ब्लाक अध्यक्ष सम्मान समारोह
प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा भवन पर ब्लॉक अध्यक्ष सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ लालजी त्रिपाठी और संचालन सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने किया
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव प्रभारी प्रतापगढ़ जयकरन वर्मा जी ने कहा शीर्ष नेतृत्व द्वारा डॉ लाल त्रिपाठी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ लालजी त्रिपाठी एक कुशल नेतृत्व कर्ता हैं जिनके नेतृत्व में प्रतापगढ़ कांग्रेस को पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर 1 जनपद बनाकर एक मिसाल कायम करना है
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जी ने सर्वप्रथम सभी ब्लॉक अध्यक्ष गणों को सम्मानित करते हुए माला फूल अंगवस्त्रम डायरी पेन कर सम्मानित किए और बोले कि आप लोग जल्द से जल्द सभी न्याय पंचायत कमेटी का गठन कर संगठन को सुदृढ़ बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंसंचालन कर रहे सेवादल के जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र शुक्ला ने आए हुए सभी कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया।बैठक में फ्रंटल अध्यक्ष गण पीसीसी सदर गण वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण पीसीसी डॉ प्रशांत देव शुक्ला, जनाब इरफान अली साहब पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी डॉ. नीरज त्रिपाठी एडवोकेट सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
Comments