भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष को पद पर बनाए रखने को लेकर हुई बैठक
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 12 November, 2021 19:13
- 1445

Prakash Prabhaw
बहराइच, यूपी
रिपोर्ट, अबू शाहमा
भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिलाध्यक्ष को पद पर बनाए रखने को लेकर हुई बैठक
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा व उनके समर्थकों द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय स्थित धरना स्थल पर भारी संख्या में पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया गया। भारतीय किसान यूनियन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा उनके समर्थक व पदाधिकारी ओम प्रकाश वर्मा को हटाए जाने व ओम प्रकाश वर्मा के जिलाध्यक्ष को बनाए जाने को लेकर आंदोलित हैं। वह निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा को पद पर बनाए रखने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने अपने मांग पत्र में लिखा है कि भारतीय संविधान के अनुसार बिना जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाए ही ओम प्रकाश वर्मा जिलाध्यक्ष बहराइच को पद से हटा कर मनमानी तरीके से प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन द्वारा मोहनलाल वर्मा को जिलाध्यक्ष बहराइच नियुक्त कर दिया गया जबकि बहराइच के दो तिहाई बहुमत जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के साथ है। जिला कार्य करने की दो तिहाई बहुमत ओम प्रकाश वर्मा को अपना जिलाध्यक्ष मान रही है जो वर्तमान जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला बहराइच की कार्यकारिणी की बैठक करवा कर जिलाध्यक्ष का चयन करवाया जाए।
Comments