भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने चेतराम के लिए मांगे वोट
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 8 February, 2022 19:50
- 492

प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने चेतराम के लिए मांगे वोट
शाहजहांपुर। खुटार भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने अपनी टीम के साथ खुटार क्षेत्र के तमाम गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी चेतराम के लिए वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी धर्म, जाति, वर्ग के लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इसलिए सभी लोग 14 फरवरी को भाजपा प्रत्याशी चेतराम के पक्ष में मतदान करें। जनसंपर्क के दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री विजय शंकर अवस्थी सोनू, भाजपा जिला मंत्री/ ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, प्रशांत पटेल, प्रांशु मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष कमल दीक्षित, निर्भय मिश्रा, योगेश मिश्रा, हरिओम मिश्रा बबलू, राजू दीक्षित, शोभित मिश्रा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
Comments