भाजपा चुनाव कार्यालय का कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर उद्घाटन किया

भाजपा चुनाव कार्यालय का कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर उद्घाटन किया

भाजपा चुनाव कार्यालय का कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर उद्घाटन किया

ब्यूरो उदयवीर सिंह

कार्यालय उद्घाटन पर पोटरगंज, भगवामयी हुआ


शाहजहांपुर।  तिलहर भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने  पोटरगंज में किया, कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुरेश कुमार खन्ना ने फीता काटकर किया। तिलहर में भाजपा की सारी चुनावी गतिविधियां इसी कार्यालय से संचालित होंगी, उद्घाटन कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व दिया गया। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा की तिलहर विधानसभा में जो भी कार्य हुआ है, वह मोदी और  योगी कि सरकार के प्रयास हुआ है, अगर विधायक चाहता तो और भी विकास अधिक हो सकता था, इसबार भाजपा के विधायक रोशनलाल वर्मा ने सपा जॉइन कर ली और इस समय सपा से दावेदारी कर रहे हैं। सुरेश कुमार खन्ना ने कार्यकर्ताओं से कहा जनता का मान सम्मान बनाए रखने के लिए तन मन से मेहनत करें, और भाजपा सरकार में कराए गए कार्यों को जनता को बताएं, भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा ने कहा कि तिलहर विधानसभा में हमारी जीत आपकी जीत होगी, तिलहर विधानसभा का विकास करना हमारा उद्देश्य है। जनता का आशीर्वाद मिला तो सबसे पहले मेरा ध्यान गरीब बेसहारा लोगों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की व्यवस्था कराना एवं क्षेत्र में अच्छे अस्पताल एवं रोजगार की सेवा उपलब्ध कराना होगा, इसी बीच निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने कहा कि कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को जनता के बीच रखें, घर-घर जाकर लोगों से मिलें और उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। और कहा कि तिलहर में विकास की रफ्तार को बरकरार रखने के लिए अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में वोट कराने की बात कही। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव, डीपीएस राठौड़, देवेंद्र, अजय पाल सफौरा, श्याम नारायण मिश्रा, रमेश चंद्र, अभिषेक शर्मा, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा के तमाम लोग उपस्थित रहे।



Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *