प्राथमिक विद्यालय रुस्तम खेड़ा में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 11 August, 2022 16:31
- 1428

PPN NEWS
प्राथमिक विद्यालय रुस्तम खेड़ा में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव
तिरंगा रैली निकालकर किया जागरूक
लखनऊ।
रिपोर्ट- नवीन वर्मा।
देश ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के कार्यक्रम पूरे देश में औपचारिक तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को रायबरेली जनपद के बछरावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रुस्तम खेड़ा में भी आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विद्यालय के सभी बच्चों, अभिभावकों व अध्यापकों द्वारा समूचे गांव में तिरंगा झंडा लगाने के साथ ही तिरंगा रैली भी निकाली गई। तिरंगा रैली में विद्यालय के बच्चों व अध्यापकों द्वारा वन्देमातरम और भारत माता की जय जैसे देशभक्ति नारे भी लगाए गए। आजादी के अमृत महोत्सव की तिरंगा रैली को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामू प्रसाद यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्राथमिक विद्यालय रुस्तम खेड़ा के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि आज विद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए प्रत्येक घर में झंडा फहराने के लिए जन जागरूकता अभियान में अभिभावकों को झंडा वितरित किया गया तथा समूचे गांव में लोगों के घरों पर झंडे भी फहराए गए। इस अभियान में उनके साथ सहायक अध्यापिका अंजू भाटिया, रसोईया पुष्पा यादव व गुड़िया यादव तथा विद्यालय के बच्चे भी मौजूद रहे।
Comments