अखिलेश यादव ने मेरठ से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को बाँटे लैपटॉप
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 3 May, 2026 18:14
- 185

PPN NEWS
लखनऊ।
लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मेरठ से आए 26 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर एक बड़ा संदेश दिया। इस अवसर पर सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप बैग, शॉल और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और युवाओं के भविष्य को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
सम्मानित छात्रों ने अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि जो काम वर्तमान सरकार को करना चाहिए, वह पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे बढ़कर किया। छात्रों ने इसे उनके शिक्षा प्रेम और युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया।
वहीं छात्राओं ने विशेष रूप से विधायक अतुल प्रधान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से उन्हें यह सम्मान मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाला सराहनीय कदम बताया।

Comments