आईजी रेंज प्रयागराज राकेश सिंह ने कौशाम्बी का किया औचक निरीक्षण
- Posted By: Mithlesh Kumar
- खबरें हटके
- Updated: 28 October, 2021 17:11
- 2534

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 28-10-2021
मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
आईजी रेंज प्रयागराज राकेश सिंह ने कौशाम्बी का किया औचक निरीक्षण
कौशाम्बी। पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज राकेश सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद कौशाम्बी में गार्द की सलामी ली गयी। प्रयागराज आईजी राकेश सिंह परिक्षेत्र के जनपद कौशाम्बी का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए, निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रिसेप्शन काउंटर, IGRS सेल, मीडिया सेल एवं अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा दुर्गा भाभी सभागार में जनपद के समस्त अधिकारीगणों के साथ लंबित विवेचनाओं के सम्बंध में गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए।
Comments