25 फरवरी से होगा मुमुक्षु आश्रम में अमृत महोत्सव का आयोजन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 23 February, 2022 18:53
- 627

प्रकाश प्रभाव न्यूज़(PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
25 फरवरी से होगा मुमुक्षु आश्रम में अमृत महोत्सव का आयोजन
शाहजहांपुर। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने और जनपद शाहजहाँपुर के मुमुक्ष शिक्षा संकुल मुमुक्षु आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता व पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद की 75 वर्ष की आयु पूरी होने पर 25 फरवरी से श्रीराम कथा व अमृत महोत्सव का आयोजन तीन मार्च तक किया जाएगा महोत्सव में प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक प्रार्थना 8:00 बजे से 11:00 बजे तक रूद्र महायज्ञ तथा कॉलेज के सभागार में 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विभिन्न प्रासांगिक विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के विद्वानों की उपस्थिति में सेमिनारओं का आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर उन्होने एक प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होने बताया कि 25 फरवरी से सबसे पहले हमारे आश्रम के लोग कलश लेकर चलेंगे उसी दिन एक यज्ञशाला में काशी के विद्वान पंडितों के द्वारा सवा लाख आहूतिया पढ़ी जायेगी उसके बाद रुद्राक्ष होगा और बाद सभागार में विभिन्न विषयों पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा और गोष्ठियों का आयोजन होगा जिसमें देशभर के विद्वान हिस्सा लेंगे जिसमें कुलपति और वरिष्ठ प्रोफेसर शामिल होंगे 2 घंटे तक कार्यक्रम चलेगा उसके बाद 1:00 बजे कथा का शुभारंभ जगतगुरु शंकराचार्य के द्वारा किया जाएगा प्रतिदिन हमारे कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेगे कथा का आयोजन 1:00 से 4:00 बजे तक किया जाएगा जिसमें देश के जाने माने संत शामिल होंगे। और 3 मार्च को रात्रि 8:00 बजे से एक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध कवित्री डॉ अनामिका जैन अंबर शामिल होंगी।
Comments