भाजपा के नगर ग्राम विकास राज्य मंत्री का कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

भाजपा के नगर ग्राम विकास राज्य मंत्री का कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

भाजपा के नगर ग्राम विकास राज्य मंत्री का कस्बे के मुख्य चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत 



कस्बे के मुख्य चौराहे पर भाजपा  पदाधिकारियों ने किया स्वागत



बछरावा रायबरेली। आज भारतीय जनता पार्टी के नगर ग्राम विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता अपने एक दिवसीय दौरे पर आज जनपद रायबरेली पहुंचे। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही सर्वप्रथम उन्होंने जनपद की सीमा पर बने प्रसिद्ध हनुमान मंदिर चुरूवा में माथा टेक कर पवन पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात कस्बे के मुख्य चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल - माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत की इस श्रृखला में प्रवेश वर्मा (मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी), सचिन सोनी (जिला मंत्री युवा मोर्चा), सुनील सागर (व्यापार मंडल अध्यक्ष), मयंक रंजन द्विवेदी (युवा भाजपा नेता) मौजूद रहे। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि‌ हमारी पार्टी सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास के वादे पर कार्य कर रही है। चाहे वह किसी भी क्षेत्र का कार्य क्यों न हो। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी महिलाओं के विकास के लिए समुचित रूप से तत्पर है।उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। हमारी पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पूर्ण रूप से प्रदेश एवं देश का विकास करने में लगे हुए हैं। इस मौके पर शुभम जायसवाल (युवा भाजपा नेता) राम मोहन साहू, विजय रस्तोगी सहित भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *