थरियांव व खागा पुलिस ने तीन वाँछित नफ़र अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पी पी एन न्यूज
थरियांव व खागा पुलिस ने तीन वाँछित नफ़र अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
खागा/थरियांव/फतेहपुर
अपराध व आपराधिक वारदातों में प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए फरार वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात खागा कोतवाली उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो फरार वाँछित अभियुक्तों सुभाष कुमार पुत्र स्व० रामदीन व अभियुक्ता पत्नी स्व० रामदीन निवासी गढ़ी नई बाजार को उनके घर के बगल से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये दोनो मां बेटे स्थानीय कोतवाली से 498ए/304 बी आई पी सी व 3/4 डी पी ऐक्ट के एक मामले में वाँछित चल रहे थे।
तभी से फरार चल रहे थे।
इसी प्रकार थरियांव थाना उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह ने रात्रि गस्त के दौरान एक नफ़र वारन्टी सुरेश चंद्र पुत्र रामायन निवासी एकारी थाना थरियांव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार किये गये सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा है।
Comments