कुण्डा तहसील में चल रहा है भ्रष्टाचार का बड़ा खेल
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- क्राइम
- Updated: 27 January, 2021 16:25
- 1390

प्रतापगढ़
27.01.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
कुंडा तहसील में चल रहा भ्रष्टाचार का बड़ा खेल
प्रतापगढ़ जनपद की कुंडा तहसील में इस समय भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुँच गया है ।भ्रष्टाचार की सीमा इतनी बढ़ गई है कि शासन- प्रशासन तक जनता की शिकायतों व समस्याओं को पहुंचने नहीं दिया जाता । दैवी आपदा के समय बेघर हुए गरीबों को शासन द्वारा मिलने वाली वित्तीय सहायता का बंदरबांट कर ये उच्च अधिकारी अपनी जेबें गर्म करने में लगे रहते हैं।
यहां तक की बंदरबांट का खेल इस प्रकार चलता है कि इसमें रिपोर्ट लगाने वाले की भी नहीं सुनी जाती, जबकि जनता के बीच में उसे ही रहना है। इसी प्रकार जब जनता के द्वारा इसकी मांग की जाती है तो उसे यह कहकर टरका दिया जाता है की आज तक कई सालों में एक भी व्यक्ति का पैसा जोकि दैवी आपदा के समय बेघर हुआ हो शासन द्वारा नहीं आया।
अब इसे शासन की बेईमानी कहें या अधिकारियों का भ्रष्टाचार।इस बाबत राजस्व कर्मचारियों का कहना है कि इनमें अधिकारियों की मुख्य भूमिका होती है, जोकि या तो शिकायत को दबा देते हैं या फिर शासन द्वारा आने वाले पैसे का बंदरबांट कर लेते हैं।
इस प्रकार शासन के द्वारा जनता के लिए रखे गए ये जनसेवक भ्रष्टाचार करते रहे तो जनता का विश्वास उठते देर नही लगेगी।
Comments