खखरेरू पुलिस ने पांच किलो 100 ग्राम गांजे के साथ तश्कर को किया गिरफ्तार

खखरेरू पुलिस ने पांच किलो 100 ग्राम गांजे के साथ तश्कर को किया गिरफ्तार
पी पी एन न्यूज
खखरेरू/फतेहपुर
अपराध व आपराधिक वारदातों खासकर मादक पदार्थ तस्करी में प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए फरार वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात सन्दिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान खखरेरू थाना प्रभारी राजकिशोर व उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ऐमापुर मोड़ के पास से एक फरार वाँछित अभियुक्त व गाँजा तश्कर कैलाश नाथ पाण्डेय पुत्र स्व०रामचन्द्र पाण्डेय निवासी देवल थाना पहाड़ी जिला चित्रकूट को गिरफ्तार किया है।
जिसके पास से पुलिस टीम ने लगभग पांच किलो 100 ग्राम गाँजा व एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।
बरामद गांजे की बाजारू कीमत लगभग 50 हजार रुपये आँकी गई है।
पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को सीज कर गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया अभियुक्त पेशेवर अपराधी व अंतर्जनपदीय गाँजा तश्कर है। जो कि लम्बे अर्से से गांजे की खरीद व बिक्री का अवैध कारोबार करता है। जिसको पुलिस काफी अर्से से तलाश रही थी।
थाना प्रभारी राजकिशोर ने बताया कि गिरफ्तार तश्कर गांजे की आपूर्ति किसको करने के लिए कहाँ जा रहा था। इस बात की भी जांच की जा रही है।
जिनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Comments