कलयुगी पत्नी ने पति का कमरे मे गड़ाया शव, मामले की जाँच मे जुटी पुलिस
                                                            कलयुगी पत्नी ने पति का कमरे मे गड़ाया शव, मामले की जाँच मे जुटी
चार दिन से उसी घर मे अपने बच्चों के साथ रहती रही कलयुगी पत्नी 
प्रकाश प्रभाव न्यूज़ (PPN)
उदयवीर सिंह शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। दरअसल आपको बता दें की शाहजहांपुर जनपद के थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव खमरिया मे एक पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने देने का मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पत्नी द्वारा अपने ही पति के शव को कमरे मे गड़ा दिया। और चार दिन तक पत्नी अपने बच्चो के साथ उसी घर मे रहती रही। वही ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और कलयुगी पत्नी से पूछताछ शुरू कर दी। तो वही युवक का शव मकान के कमरे में गड़ा मिलने से गांव मे सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है मृतक युवक का नाम गोविंद सिंह पुत्र सतीश सिंह है। जिसकी उम्र 30 बर्ष बताई जा रही है। वही परिजनों ने उसकी पत्नी पर ही हत्या करके गड़ा देने का आरोप लगाया है। तो वही मृतक की पत्नी शिल्पी का कहना है की उसके पति गोविन्द ने फांसी लगा ली थीं। जिसके बाद उसने अपने पति के शव को उतारकर कमरे में गड़ा दिया। जानकारी मुताबिक मृतक गोविन्द के तीन छोटे छोटे बच्चे है। जिनमें दो लड़की व एक लड़का है। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को गड्ढे से निकलवाकर उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
                                                                    
                                                        
                                                                
                                                                
                                                                
                                                                
            
Comments