पत्नी से लड़ाई के बाद, बाप ने अपनी 21 दिन की बच्ची का गला घोंट दिया

crime news, apradh samachar
Prakash Prabhaw News
प्रयागराज
रिपोर्ट - हुसैन नक़वी
पत्नी से लड़ाई के बाद, बाप ने अपनी 21 दिन की बच्ची का गला घोंट दिया
मामला यमुनापार के मेजा थाना अंतर्गत कोंहड़ार घाट पुलिस चौकी का है। नारी पथरा गांव का सुशील कुमार पाल एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। 21 दिन पहले ही उसकी पत्नी सुनीता ने एक बेटी को जन्म दिया था। पुलिस की पूछताछ में सुशील ने बताया कि उसकी पत्नी अपने बहनोई को बहुत मानती है।
उसी की बात सुनती है। इसी को लेकर अक्सर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। रात में भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर लड़ाई हुई। मामला शांत हुआ तो दोनों सोने चले गए। रात करीब दो बजे सुशील उठा और पत्नी के बगल में सो रही बच्ची का गला दबाने लगा।
इस बीच सुनीता भी जाग गई। वो बेटी को बचाने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन सुशील ने उसे मार डाला। गला दबाने के बाद सुशील भागने लगा। सुनीता की चीख सुनकर गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
सुशील और सुनीता के चार बच्चे हुए थे। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है। अब केवल एक बेटा बचा हुआ है। इंस्पेक्टर मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच में उसने बच्ची को मार डाला है। ऐसा उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है। जांच की जा रही है।
Comments