असोथर पुलिस ने दो वांछितों को दबोचा

असोथर पुलिस ने दो वांछितों को दबोचा
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)
असोथर/फतेहपुर
अपराध व आपराधिक वारदातों में प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिये फरार वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात असोथर थाना उपनिरीक्षक शैतान सिंह ने अपने हमराहियों के साथ रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो फरार वाँछित अभियुक्तो कुशल सिंह पुत्र राकेश सिंह विवेक सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासीगण शिवमंगल सिंह का डेरा मजरे सरकण्डी असोथर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के खिलाफ स्थानीय थाने में जानलेवा हमले का मुकद्दमा दर्ज था। तभी से वह फरार चल रहे थे।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
Comments