विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यालय में किया गया प्रदर्शन सौपा ज्ञापन
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 28 September, 2020 20:45
- 728

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 28,2020
रिपोर्ट, अवनीश शर्मा / कौशाम्बी
विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यालय में किया गया प्रदर्शन सौपा ज्ञापन
कौशांबी।केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जनपद मुख्यालय मंझनपुर में जन अधिकार पार्टी और उनकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी सुहैल देव भारतीय समाज पार्टी ने संयुक्त रूप से मुख्यालय की सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तीनों पार्टियों ने अलग-अलग सौंपा है
जनपद मुख्यालय की सड़कों पर धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करने वाले नेताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने एवं भाजपा सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग का आरक्षण समाप्त किए जाने एवं क्रीमी लेयर व्यवस्था लागू करने के विरोध जनपद मुख्यालय में जन अधिकार पार्टी के साथ उनकी सहयोगी पार्टी के नेताओं ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन कर सरकार की नींद उड़ा दी है धरना प्रदर्शन में मंजू मौर्या शिव भवन कुशवाहा अनिल कुशवाहा करन सिंह अरुण सिंह सोनू कुशवाहा सुरेश मौर्या मिथिलेश मौर्या उमेश कुमार दीपू मौर्या कैलाश कुमार एडवोकेट बुधराम प्रजापति रवि कांत प्रजापति भूपेंद्र प्रजापति अयोध्या पाल त्रिभुवन चक्रवर्ती सोनी प्रजापति सहित सैकड़ों लोग धरना प्रदर्शन ज्ञापन देने में शामिल रहे हैं
Comments