तमंचे की नोक पर महिला से गैंगरेप, सपा नेता व उसके भाई पर मुकदमा दर्ज
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 9 August, 2020 21:32
- 876

प्रकाश प्रभाव कौशाम्बी
अगस्त- 09-08-2020
रिपोर्ट- चीफ ब्यूरो कौशाम्बी
तमंचे की नोक पर महिला से गैंगरेप, सपा नेता व उसके भाई पर मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी। कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर कोतवाली अंतर्गत कस्बे में एक महिला ने सपा नेता व उसके भाई पर तमंचा सटाकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर घटना की छानबीन भी पुलिस ने शुरू कर दिया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी भाई मौके से फरार हो गए पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। एएसपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
मंझनपुर कोतवाली इलाके की एक महिला का आरोप है कि कल रात को वह अपने घर पर अकेली थी। तभी रात में सपा नेता शबीह हैदर मीनू और उसका छोटा भाई औन मोहम्मद वहां पर आए। उन लोगों ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो एक भाई ने महिला को तमंचा सटा दिया। इसके बाद उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। धमकी दिया कि पुलिस शिकायत करोगी तो जान से मार दी जाओगी और तमंचा लहराते हुए दोनों मौके से फरार हो गए। महिला ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पहुंचे। उसने पुलिस को घटना की आपबीती बताई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर सपा नेता व उसके छोटे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और घटना की छानबीन शुरू कर दी।
Comments