राष्ट्रीय हिंदू संगठन के विधानसभा अध्यक्ष बने भारत चौधरी
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 11 August, 2020 19:01
- 920

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी 11/08/2020
रिपोर्ट मुकेश कुमार
राष्ट्रीय हिंदू संगठन के विधानसभा अध्यक्ष बने भारत चौधरी
कौशाम्बी राष्ट्रीय हिंदू संगठन के विधानसभा मंझनपुर के अध्यक्ष पद पर भारत चौधरी की नियुक्ति जिला अध्यक्ष नितीश पांडे ने की है। विधानसभा अध्यक्ष के पद पर भारत चौधरी के नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों ने उन्हें माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी है। और कहा है कि भारत चौधरी के मंझनपुर विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हिंदू समाज के लोग संगठित और अधिक सुरक्षित होंगे। भारत चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने राष्ट्रीय हिंदू संगठन के जिला अध्यक्ष नीतीश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी है। बधाई देने वालों में सत्य प्रकाश त्रिपाठी, ज्ञान दत्त मिश्रा, अभिषेक सिंह, शुभम सिंह,शैलेंद्र कुमार आदि शामिल रहे हैं। जिला अध्यक्ष नीतीश पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू संगठन के पदाधिकारियों की सक्रियता के चलते जिले का हिंदू संगठन सुरक्षित हुआ है।उन्होंने कहा कि हिंदुओं को संगठित करने उनके उत्थान उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए राष्ट्रीय हिंदू संगठन के पदाधिकारी हर मौके पर उनके साथ खड़े रहेंगे।
Comments