पार्टी कार्यालय में सपाइयों ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्म दिन
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 12 December, 2020 20:29
- 712

प्रकाश प्रभाव न्यूज
कौशाम्बी
दिसम्बर-12-12-2020
संवाददाता-अनिल कुमार
पार्टी कार्यालय में सपाइयों ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्म दिन
मंझनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को सपाइयों ने लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा.रामकरन निर्मल का जन्म दिन मनाया। जहां उनसे बात कर ढेरों बधाईयां दी वहीं उनके चित्र के सामने केक भी काटा।
शनिवार को कड़ा ब्लाक प्रमुख अनुज सिंह यादव की अगुवाई में मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जुटे सपाइयों ने लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। जरिये दूरभाष बात कर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। पार्टी पदाधिकारियों ने केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाते डा. निर्मल हमेशा स्वस्थ रहें और उनके लम्बे दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मसूद अहमद, ऊधव श्याम यादव, मुलायम सिंह, लवकुश निर्मल, हिमांशु यादव, किशन पटेल, शिवमूरत कनौजिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Comments