नवागत सपा लोहिया वाहिनी व युवजन सभा जिलाध्यक्ष का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 12 August, 2020 21:15
- 1090

प्रकाश प्रभाव कौशाम्बी
संवाददाता-अनिल कुमार कौशाम्बी
अगस्त-09-08-2020
नवागत सपा लोहिया वाहिनी व युवजन सभा जिलाध्यक्ष का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
पूरब शरीरा गांव में अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।
करारी । कौशाम्बी करारी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी मसूद अहमद व जिला अध्यक्ष युवजन सभा उधौश्याम यादव के प्रथम जनपद आगमन पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह में जिले के सपाईयों ने अपने चहेते युवा नेताओं का जोरदार स्वागत किया। नवागत जिलाध्यक्षों ने पूरब शरीरा में अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यर्पण कर बाबा साहब के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
पूर्व निश्चित कार्यक्रम के अनुसार सपा लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मसूद अहमद व सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष उधौश्याम लखनऊ से बुधवार को गृह जनपद कौशाम्बी पहुंचे। जनपद की सीमा पर ही कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने सैयद सरांवा में अजीत यादव,रिंकू यादव, बजहा युवजन सभा जिला अध्यक्ष उधौश्याम यादव के निवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजा के साथ स्वागत किया। इसके बाद मूरतगंज में बबलू मौर्य की अगुवाई में, अठसराय में सत्यम आदि के नेतृत्व में, अजुहा में कड़ा ब्लाक प्रमुख अनुज यादव के नेतृत्व में,सिराथू में सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव की अगुवाई में, टेंवा में वरिष्ठ सपा नेता पंचम चौधरी,आलोक चौधरी, पश्चिम शरीरा में वरिष्ठ सपा नेता सुभाष पटेल की अगुवाई में दोनों जिलाध्यक्षों का भव्य स्वागत किया गया। पूरब शरीरा में अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दोनों युवा नेताओं ने नमन कर बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद जिला अध्यक्ष का काफिला करारी पहुंचा। जहां कुशवाहा ढाबा पर युवा सपा नेता सुघर यादव की अगुवाई में लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष मसूद अहमद व युवजन सभा जिलाध्यक्ष उधौश्याम यादव का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान नवागत जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी मसूद अहमद और जिलाध्यक्ष युवजन सभा उधौश्याम यादव ने समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव व समाजवादी लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल, सपा युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी करनी में कोई अंतर नही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव उनकी प्राथमिकता होगी। प्रदेश सरकार की भ्रष्ट एवं अनीतिपूर्ण कार्यप्रणाली के विरोध में मुहिम चलाकर २०२२ में सपा को पुनः सत्ता में लाया जायेगा। जिसका कार्यकर्ताओ ने पुरजोर समर्थन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। सपा जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ रईस अहमद भी कारवां में शामिल हुए। इस अवसर पर मुजफ्फर अली, महेंद्र निर्मल, शरद कनौजिया"आलोचक", मो हमजा,अरुण चौधरी,अखिलेश यादव, फैजान रिजवी,राशिद खान,सैफी, आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments