खेल खेल में मासूम बच्चे की गई जान
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 9 January, 2021 00:01
- 788

रायबरेली ब्रेकिंग
खेल खेल में मासूम बच्चे की गई जान
रायबरेली महराजगंज!! दो मासूम भाइयों के खेल में एक की गई जान, मामला महाराजगंज रायबरेली क्षेत्र बावन बुजुर्ग बल्ला।
दरअसल रमेश कुमार मौर्य के दो मासूम बच्चे शिवा उर्फ डमरू उम्र 8 साल और सक्षम उम्र 3 साल गले में मफरल डालकर खेल रहे थे,
जिसमें बड़े बेटा का गला चारपाई के पावे से मफलर कस जाने के कारण वह बेहोश हो गया,
छोटा भाई जोर जोर से रोने लगा, वही बगल में चारपाई पर लेटी उसकी मां ने जब पीछे मुड़कर देखा तो उसका बेटा बेहोश पड़ा हुआ था।
जोर जोर से रोने की आवाज सुनकर उसके बड़े पापा दौड़कर आए और आनन-फानन में बच्चे को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पहुंचाया गया,
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची महाराजगंज पुलिस।
Comments