केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव से मजदूर की हुई मौत
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 23 October, 2020 18:05
- 2151

Prakash Prabhaw News
हरदोई।
केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव से मजदूर की हुई मौत
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र संडीला में केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव से शुक्रवार सुबह एक मजदूर की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर देख नाराज स्वजन ने मृतक के शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
ये है पूरा मामला
दरअसल, कीटनाशक का रसायन बनाने वाली फैक्ट्री में बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर निवासी रामौतार (39) गुरुवार की रात अन्य साथियों के साथ काम कर रहे थे। जैसा कि उसके साथी राजेश ने बताया कि वह लोग पाइप पकड़े थे। अचानक वह पाइप गैस के वॉल्व पर गिर गया और उसमें रिसाव होने गया।
रामौतार आगे था और वह बेहोश हो गया। उसके भाई मकरंद ने बताया कि परेशानी होने के बाद भी प्रबंधन ने उसे फैक्ट्री में ही रखा और उसके बाद देर रात कंपनी की एम्बुलेंस से उसके घर छोड़कर चले आए। उसके बाद उसकी मौत हो गई।
एक अन्य भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कुछ अन्य चपेट में आए उनकी हालत सामान्य है। मजदूर की मौत से नाराज स्वजन ने शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वह फैक्ट्री प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं।
Comments