इस बार सादगी से मनाया जाएगा छठ पर्व

इस बार सादगी से मनाया जाएगा छठ पर्व

Prakash Prabhaw News

पीलीभीत न्यूज

रिपोर्ट:- नीलेश चतुर्वेदी


इस बार सादगी से मनाया जाएगा छठ पर्व

पीलीभीत। छठ माई के प्रति उनकी श्रद्धा पूर्ववत है लेकिन कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के कारण मजबूरी भी है। ऐसे में पर्व तो हर साल की भांति इस बार भी पूरी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा लेकिन पूरी सादगी के साथ। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

तराई के इस जिले में पंच पर्व संपन्न होते ही छठ पूजा की तैयारियां तेजी से होने लगती हैं। शहर से सटी रेलवे कालोनी और उसके आसपास रहने वाले पूर्वांचल के परिवारों के लोग इस पर्व पर विशेष तैयारी करते हैं। इसके अलावा भी कई अन्य स्थानों पर भी छठ पर्व की धूम रहती है। बरहा रेलवे क्रासिग के निकट सरोवर तट पर हर साल बड़ा उत्सव होता है।

जिन भक्तों की मुराद पूरी हो जाती है, वे सरोवर के अंदर घुटनों तक जल में खड़े होकर सूर्य की उपासना करते हैं। इसमें सायं के समय अस्ताचलगामी तथा प्रात: के समय उदीयमान सूर्य की पूजा की जाती है। सूर्योपासना का यह पर्व इस बार भी मनाने की पूरी तैयारी हैं।

पूजन कमेटी से जुड़े संदीप कांति बताते हैं कि कोविड के कारण मेला आयोजन की अनुमति नहीं मिल पा रही है। ऐसे में पूर्वांचल से आने वाले रिश्तेदारों को फिलहाल मना कर दिया गया है।

इस बार सादगी के साथ परंपरागत ढंग से छठ पूजा होगी। सरोवर तट पर सीमित संख्या में भक्तों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

छठ पूजा त्योहार पूर्वाचल में अधिक मनाया जाता है। बिहार राज्य का सबसे प्रसिद्ध पर्व छठ पूजा होता है। यह सूर्य उपासना का प्रतीक है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *