हल छठ मैया की पूजा कर महिलाओं ने रखा व्रत
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 9 August, 2020 21:02
- 814

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 09/08/20
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
हल छठ मैया की पूजा कर महिलाओं ने रखा व्रत
कौशाम्बी। जिले में हल छठ मैया की पूजा बड़े ही धूमधाम से और भक्ति आस्था के साथ महिलाओं ने किया है। इस दिन हल छठ मैया को भुने हुए अन्य प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाते हैं। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण के भाई बलराम के जन्मोत्सव के रूप में हरछठ की पूजा की जाती है। एक दिन पूर्व से ही अनाजों को भुनाने के लिए महिलाएं अनाज लेकर पहुंचने लगे थे। सुबह से ही स्नान करने के बाद महिलाएं तैयार होकर हल छठ मैया की पूजा के लिए निकल पड़ी हैं। जिले के विभिन्न कस्बों नगरों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी इस परंपरागत त्यौहार की बड़ी धूम रही है चारों ओर हल छठ मैया की श्रद्धा भाव के साथ महिलाओं ने पूजा की है। हल छठ मैया की पूजा के बाद महिलाओं ने पूरे दिन उपवास रखा है और खेतों में उपजे अन्न को ग्रहण नहीं किया है।
Comments