हाथरस की गुड़िया के इंसाफ के लिए अब डॉक्टर भी कूदे मैदान में
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 2 October, 2020 21:04
- 3325

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
लखनऊ
रिपोर्ट, अली अब्बास
हाथरस की गुड़िया के इंसाफ के लिए अब डॉक्टर भी कूदे मैदान में
उत्तर प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे रेप बलात्कार जैसी वारदाते अब एक आम सी बात हो गयी है।योगी सरकार में बच्चियां एवं महिलाये अब सुरक्षित नही है। बच्चियों और महिलाओं से रेप बलात्कार जैसी वारदाते थमने का नाम नही ले रही है। ताज़ा मामला उत्तर प्रेदश के हाथरस से जुड़ा हुआ है।
कुछ समय पूर्व में ही एक लड़की के साथ कुछ लड़को ने रेप जैसी वारदात को अंजाम दिया था उसके बाद लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
तभी से ही उत्तर प्रदेश के साथ साथ पूरे भारत भर में ज़ोर दार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां एवम सामाजिक संग़ठन के साथ साथ अब डॉक्टरों ने भी मोर्चा खोल दिया है। सभी राजनीतिक पार्टियां एवं सामाजिक संघठन और डॉक्टरों की भी यही मांग है कि गुड़िया को इंसाफ मिल।
आपको बताते चले कि आज राजधानी लखनऊ के केजीएमयू में भारी संख्या में डॉक्टरों, और नर्सो ओर कर्मचारियो ने प्रदर्शन किया और कैंडिल मार्च भी किया। डॉक्टरों की मांग ये की गुड़िया को इंसाफ मिले और आरोपियों को फाँसी दी जाए।
लखनऊ के केजीएमयू की डॉक्टर विशेष ने बताया कि ये सरकार जबसे आयी है तबसे बहन बेटियां सुरच्छित नही है। सरकार मामले को पूरी तरह से दबाने में लगी है। डॉक्टर विशेष ने ये भी कहा कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो वो दिन अब दूर नही होंगे जब लोगों की बहन बेटियों को घरों में कैद रहना पड़ेगा।
प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने कहा अगर गुड़िया को इंसाफ नही मिला तब हम लोग रोड पर भी प्रदर्शन करने को मजबूर हो जायेगे। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि ये सरकार तानाशाही कर रही है प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज हो रहा है ये सरकार हक़ की आवाज़ उठाने वालों को दबा रही है।
हम सभी की यही मांग ही कि गुड़िया को इंसाफ मिले और आरोपियों को फांसी दी जाए ताकि फिर कोई बहन बेटियों के साथ ऐसा ना हो।
Comments