बूथ सत्यापन के लिए भाजपा पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 24 August, 2020 19:13
- 680

प्रकाश प्रभाव कौशाम्बी
अगस्त-24-08-2020
बूथ सत्यापन के लिए भाजपा पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न
कौशाम्बी। करारी भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आहूत की गई। बैठक में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं कौशाम्बी जनपद के बूथ सत्यापन अधिकारी कृष्णबिहारी राय ने जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी की उपस्थिति में सत्यापित फर्मों को निरीक्षणोपरांत जमा कराया। अपुर्ण फार्मो को पूर्ण करके शीघ्र जमा करने का सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया।
जिला मुख्यालय स्थित लोकनिर्माण निरीक्षण भवन में पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र समर्पित कार्यकर्ताओं का राष्ट्रवादी राजनीतिक संगठन है। इसके कर्मबल पर वर्तमान में भारत की गौरव गाथा विश्वपटल पर वर्णित की जा रही है, तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ विश्व शिखर पर विराजमान है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदैव से यह प्रयास रहा है तथा महामनिषियों का सपना रहा है कि समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति को सरकार की सुविधाओं का लाभ मिले और इसके लिए हमारे बूथ समितियों का मजबूत होना बहुत जरुरी है। जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि जिले की कुल तीन विधान सभाओं के १५ मंडल,२१३ सेक्टरों के सभी १२१३ बूथों का गठन एवं सत्यापन कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम सहयोग से पूर्ण हो चुका है। जिला महामंत्री संजय जायसवाल ने कहा कि बूथ स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से बड़े छोटे पदाधिकारियों में कोई अंतर नही रखा है। पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव है। पार्टी में उनका सम्मान उच्चशिखर पर है। उन्होंने सभी बूथ स्तर के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से २०२२ की तैयारी में अभी से जुट जाने की अपील किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पा देवी,रमेश पासी,प्रेमचंद चौधरी, दीपचन्द दिवाकर, शशिकान्त शर्मा, संगीता सरोज,प्रतिभा कुशवाहा, दिनेश पांडेय,अरविन्द द्विवेदी,भाष्कर सिंह,सत्यम केशरवानी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट राघवेंद्र सिंह यादव प्रकाश प्रभाव न्यूज करारी
Comments