बैंकों में डंप ब्याज की रकम से अब होगा गांव गांव का विकास
- Posted By: Anil Kumar
- Breaking News
- Updated: 10 August, 2020 20:23
- 887

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी 10/08/2020
रिपोर्ट मुकेश कुमार
बैंकों में डंप ब्याज की रकम से अब होगा गांव गांव का विकास
कौशाम्बी चायल ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस गंभीर समस्या को कराये अवगत। प्रदेश भर के विकास खंडों के ब्लाक प्रमुख वित्तीय वर्ष में विकास के लिए आवंटित शासन से धनराशि समय पर नहीं खर्च कर सके। तो उससे बैंकों में मिलने वाली ब्याज की रकम भी अब ब्लॉक प्रमुख खर्च कर विकास कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। इस मुद्दे को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास तक पहुंचाया। ब्लाक प्रमुख सोनू कुमार की बातों से प्रभावित होकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लॉक में विकास के लिए मिलने वाली धनराशि को बैंकों में पड़े ब्याज की डंप रकम को खर्च करने की अनुमति दे दी है। सोनू कुमार की यह पहल सराहनीय है। और उनके इस पहल की सराहना जिले के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जनपदों के ब्लॉक क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुखों ने भी सराहना की है। कौशाम्बी जिले में आठ विकासखंड है। जिसमें करोड़ों रुपए ब्याज की रकम बैंकों में डंप रह गई थी। लेकिन ब्याज की डंप इन रकम को क्षेत्र पंचायत विकास कार्यों में खर्च नहीं कर सकता था। सरकार स्तर से इस पर पूरी तरह से रोक थी। जिस पर सोनू कुमार की पहल पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव ने हरी झंडी दे दी है।
Comments