प्रियंका गांधी के काफ़िले के साथ हादसा, हापुड़ बाईपास पर हादसा, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, प्रियंका पूरी तरह से सुरक्षित
- Posted By: Admin
- Breaking News
- Updated: 4 February, 2021 11:45
- 1372

PPN NEWS
प्रियंका गांधी के काफ़िले के साथ हादसा, हापुड़ बाईपास पर हादसा, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, प्रियंका पूरी तरह से सुरक्षित।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला गुरुवार को उस वक़्त हादसे का शिकार हो गया जब वो रामपुर जा रही थी।हालांकि, इस हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं पहुँची। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंचीं। दिल्ली से रामपुर जाते वक्त प्रियंका प्रियंका गांधी का काफिला हादसे का शिकार हो गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर जाते वक्त रास्ते में प्रियंका के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हालांकि, गनीमत की बात है कि किसी को भी चोट नहीं पहुंच नहीं पहुंची और सभी लोग सुरक्षित रहे।
Comments